June 21, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

मुंब्रा के मध्यवर्ती शिवसेना शाखा पर चालीस रुपए की शक्कर दी गई बीस रुपए में

ठाणे/मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
मुंब्रा स्थित शंकर मंदिर मध्यवर्ती शिवसेना शाखा पर महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे की तस्वीर छपी हुई, चालीस रुपए की शक्कर बीस रुपए में मिलने से सैकड़ों लोगों ने लाइन लगाकर खरीदा और खुशी जाहिर की। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व नगरसेवक व शिंदे गुट के नेता राजन किणे के नेतृत्व में, शंकर मंदिर स्थित मध्यवर्ती शिवसेना शाखा पर चालीस रुपए की शक्कर बीस रुपए में मिलने से लोगों में खुशी देखी गई और लोगों ने बढ़ चढ़कर एक किलो शक्कर बीस रुपए में खरीदी की। इस मौके पर शिंदे गुट के नेता राजन किणे ने सबसे पहले दिपावली पर्व की हार्दिक बधाई देने के साथ ही कहा कि बाजार में प्रति किलो शक्कर चालीस रुपए में मिलती है,वही शक्कर हम लोगों को बीस रुपए में दे रहें हैं ताकि हर घर में दिपावली पर्व मनाई जाए, क्योंकि हर कोई बाजार से मिठाईयां नहीं खरीदते ज्यादातर लोग अपने घरों में विभिन्न किस्म की स्वादिष्ट मिठाईयां बनाते हैं और उसके लिए सबसे पहले शक्कर लगता है। बतादें जिस मध्यवर्ती शिवसेना शाखा पर शक्कर बांटने का कार्यक्रम चल रहा था, यह शाखा पहले उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना गुट का था।, लेकिन उद्धव ठाकरे गुट और शिंदे गुट अलग होने से शिंदे गुट ने शाखा पर कब्जा किया और फिर ध्वस्त किया अब यह शाखा शिंदे गुट के कब्जे में है, खबर यह भी है इस शाखा को भव्य तरीके से पुनः बनाया जाएगा। वहीं यह बात किसी से छूपी नहीं है “शाखा विवाद एक बहाना था उद्धव ठाकरे को मुंब्रा आना था”, इस शाखा विवाद के चलते ठाकरे गुट के पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुंब्रा आए उनका जोरदार स्वागत हुआ और कुछ विरोध भी हुआ। ठाकरे अपने भाषण में अन्य घटनाओं को गिनाते हुए मुंब्रा की इस विवादित शाखा को वापस लेने और मुंब्रा फिर आने की शिंदे गुट को चेतावनी देकर चले गए।