लक्ष्य के सापेक्ष जनपद में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध: मृत्युन्जय कुमार सिंह

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कृषि अधिकारी मृत्युन्जय कुमार सिंह ने बताया है कि उन्होंने बताया है कि 38289 MT लक्ष्य के सापेक्ष 32000 हजार mt जनपद मे यूरिया उपलब्ध है। 5100 Mt यूरिया प्रीपोजिशनिंग मे रखा गया है। जनपद मे यूरिया की कही कोई कमी नही है। किसान आधार कार्ड ले कर आवश्यकता के अनुरूप ही उर्वरक क्रय करे। फुटकर उर्वरक विक्रेता POS से ही उर्वरक का वितरण करें।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि अपर मुख्य सचिव (कृषि) उत्तर प्रदेश, शासन, लखनऊ द्वारा खरीफ अभियान 2023 के अन्तर्गत कृषि निवेशों की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पर सतत् निगरानी रखने तथा जनपद के किसानों की उर्वरक प्राप्ति सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से मुख्यालय पर कण्ट्रोल रूम की स्थापना करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके परिपालन में जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम की स्थापना करते हुए कार्यालय के दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कण्ट्रोल रूम में एक शिकायत पंजिका रखी जाएगी जिसमें तिथिवार प्राप्त शिकायतों का पूर्ण विवरण अंकित करते हुए प्राप्त शिकायतों का ससमय त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
अ०जि०कृ०अ०अम्बरीष मिश्र(मोबाइल नंबर 8353983231) की ड्यूटी पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 01 बजे तक तथा वरिष्ठ सहायक संजय कुमार मिश्र (मोबाइल नंबर 7880690355)की ड्यूटी अपराह्न 01 बजे से सायं 05 बजे तक प्रत्येक कार्य दिवस में कण्ट्रोल रूम में लगाई गई है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

4 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

4 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

4 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

5 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

7 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

12 hours ago