Categories: Uncategorized

नृशंस हत्या की घटना का सफल अनावरण, दो आरोपी गिरफ्तार ट्रैक्टर रोटावेटर बरामद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
। जिले के थाना रिसिया गायत्री नगर मोहल्ला निवासी एक किशोर लापता हो गया था। इलाज कराने के बजाय ट्रैक्टर मालिक और सहयोगी ने किशोर की हत्या कर अंगों को इधर उधर फेंक दिया। पुलिस ने किशोर के शरीर के 17 टुकड़े बरामद कर उसे जांच के लिए रखा है। साथ ही ट्रैक्टर मालिक और सहयोगी के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
रिसिया थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला गायत्री नगर निवासी विक्रम उर्म लगभग 15 वर्षीय पुत्र मुनीजर मोहल्ला निवासी संजय वर्मा के यहां काम करता था। खेत जुताई से लेकर अन्य काम में सहयोग करता था, छह दिसंबर को विक्रम अपने मालिक संजय वर्मा और लवकुश पाल के साथ मझौवा मुजेहना गांव में खेत की जुताई के लिए गया था, लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। वृंदा शुक्ला पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर पर बैठा विक्रम हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस पर मालिक संजय वर्मा ने घायल किशोर का इलाज करने के बजाय ट्रैक्टर से रौंदना जारी रखा, जिससे उसके शरीर के कई टुकड़े हो गये। इतना ही नहीं ट्रैक्टर मालिक की कारगुजारी यहीं नहीं थमीं, हार्वेस्टर मशीन में फंसे हुये शव के टुकड़ों के साथ दूसरे खेत की जुताई जारी रखी। इसके बाद शव के बचे हुये टुकड़ों को तालाब में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक के बार बार बयान बदलने पर कड़ाई से पूछताछ की गई। जिस पर उसने पूरी घटना की सच्चाई उगल दी। सच्चाई सामने आने के बाद ट्रैक्टर मालिक और सहयोगी के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। घटना के खुलासे में सीओ हर्षिता तिवारी, थानाध्यक्ष राजनाथ सिंह, अपराध निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, सर्विलांस टीम शामिल रही।पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि मृतक के शरीर के 17 अंग बरामद हुए हैं और अंग मृतक किशोर का है, या किसी और का इसकी सटीक जानकारी के लिए बरामद अंग को डीएनए जांच के लिए भेजा जा रहा है।

rkpshomnath

Recent Posts

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

2 hours ago

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

18 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

18 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

18 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

18 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

18 hours ago