मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले राहुल की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।
राहुल के पिता भूमि संरक्षण कार्यालय मऊ में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद राहुल ने अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखते हुए निरंतर मेहनत की। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी इंटर कॉलेज से पूरी की, जहां से 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने कानपुर स्थित एचबीटीआई में बीटेक में प्रवेश लिया और अच्छे अंकों के साथ स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
पीसीएस परीक्षा में यह राहुल का दूसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने सफलता प्राप्त कर नायब तहसीलदार पद हासिल किया। इससे पहले वे संघ लोक सेवा आयोग की सीएपीएफ परीक्षा के इंटरव्यू तक पहुंच चुके थे, जो उनकी निरंतर तैयारी और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।
राहुल की इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे मेहनत और लगन का परिणाम बताते हुए युवाओं को इससे प्रेरणा लेने की बात कही है। प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर राहुल अब समाज और क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के 536 पदों पर चयन पूरा, शेष रिक्त पदों पर जल्द…
दो वाहनों की टक्कर के विवाद में युवक को लगी थी गोली, मामले में दर्ज…
गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एएसपी ने किया घटनास्थल का…
तीन महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, 500 मीटर दूर खेत में…
पुरानी रंजिश में युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज…
28 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता और सेवा का संदेश देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अयोध्या में श्रीराम…