घरेलू विद्युत कनेक्शन के आधार पर सोलर रूफटाप आंनग्रिड सिस्टम लगाने पर राज्य सरकार एवं भारत सरकार द्वारा सब्सिडी(अनुदान)

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि उपभोक्ता द्वारा अपने घरेलू विद्युत कनेक्शन की क्षमता के आधार पर आॅनग्रिड सोलर रुफ टाप सिस्टम लगवाने हेतु एम0एन0आर0ई0 भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल पोर्टल www.solarrooftop.gov.in पर अनिवार्य रूप से अपना आवेदन/पंजीकरण कर केन्द्रीय एवं राज्यायनुदान दोनों का लाभ प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी यूपीनेडा पोर्टल upnedasolarrooftopportal.com पर की जा सकती है। पोर्टल पर वेण्डर की सूची उपलब्ध है जिसमें लाभार्थी अपने वेण्डर (सयंत्र, स्थापनाकर्ता, फर्म) का चयन कर सकते है। संयत्र की स्थापना के उपरान्त राज्यानुदान यूपीनेडा द्वारा एवं केन्द्रानुदान सम्बन्धित डिस्काम (विद्युत विभाग) के द्वारा संयत्र की क्षमता के आधार पर लाभार्थी के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होगा। केन्द्रानुदान के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 01 किलो वाट से 03 किलोवाट क्षमता तक रुफटाप सोलर पावर प्लाण्ट संयत्र पर अनुदान रु0 14588/प्रति किलोवाट दिया जाता है। 03 किलोवाट से अधिक 10 किलोवाट तक संयत्रों पर रु0 7294/प्रति किलोवाट अनुमन्य है, इसके अलावा राज्यानुदान रु0 15000/ किलोवाट एवं अधिकतम रु0 30,000 दिये जाने का प्राविधान है।
सोलर सिस्टम से प्रति किलोवाट लगभग 4 यूनिट तक प्रतिदिन विद्युत उत्पादन होता है, इस प्रकार 01 किलोवाट संयत्र से एक माह में लगभग 120 यूनिट का विद्युत उत्पादन होगा। उपभोक्ता को 120 यूनिट बिजली का बिल कम देना पड़ेगा। संयत्र पर व्यय की गयी धनराशि 03 से 04 वर्ष में वसूल हो जाती है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय परियोजना अधिकारी यूपीनेडा गोण्डा/बलरामपुर से सम्पर्क किया जा सकता है अथवा मो0 नं0 9415609041 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

8 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

8 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

8 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

9 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

9 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

9 hours ago