Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेश की आजादी में सुभाष चंद्र बोस अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता...

देश की आजादी में सुभाष चंद्र बोस अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे- प्रिंस

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
प्राथमिक विद्यालय जयनगर संख्या-2 पर गुरुवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई, जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिन्द फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया “जय हिंद ” का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया। कार्यक्रम को अर्चना त्रिपाठी शिक्षा मित्र, आशा यादव शिक्षा मित्र ने संबोधित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित रसोइया माला देवी,सरिता देवी,मीना देवी आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments