Categories: Uncategorized

राष्ट्रीय आय छात्रवृति परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सेवरही विकास खण्ड के जंगलीपट्टी के कंपोजिट विद्यालय के एक छात्र नवोदय विद्यालय में चयनित हुआ।वही इसी विद्यालय के 10 बच्चे राष्ट्रीय आय योग्यता छात्रवृति परीक्षा में उत्तीर्ण हुए है।इन सभी को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया गया। ग्रामसभा जंगलीपट्टी निवासी धर्मेंद्र पाल पुत्र अभिनव पाल जंगलीपट्टी कंपोजिट विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है।जो नवोदय परीक्षा उत्तीर्ण कर कक्षा 6 के लिए चयनित हुआ है।वही दसवीं का छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय आय योग्यता छात्रवृति परीक्षा में सफल होकर विद्यालय सहित पूरे परिवार का नाम रोशन किए है। इन सभी चयनित छात्र छात्राओं को सेवरही के खंड शिक्षा अधिकारी डॉ प्रभात चंद्र राय ने मेडल देकर सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं है।ग्रामीण परिवेश के बच्चे भी देश स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।छात्रवृति परीक्षा में चयनित छात्राओं नंदनी कुमारी, मुस्कान खातून,रेशमा खातून, स्नेहा कुमारी,संध्या निषाद, चांदनी यादव व छात्र नीतीश सिंह,अभिषेक,जेपी निषाद, गोविन्द कुशवाहा,अनूप कुमार का मेडल पाते ही चेहरा खिल उठा। कार्यक्रम के दौरान अभिभावक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अजय कुशवाहा ने एवं संचालन धर्मेंद्र कुमार ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान बूटई निषाद,सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार सिंह,अरविंद कुमार तिवारी,नवीन कुमार, रजनीश विश्वकर्मा,यूसुफ अहमद ,मोहन कुमार मुखिया,रानी कुमारी,अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कर्ज विवाद: अदालत के आदेश पर अभिनेता राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में पेश होना होगा

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा। शाहजहांपुर के एक उद्योगपति की कंपनी से लिए गए कर्ज की…

3 minutes ago

विश्वविद्यालय में व्यवहारिक शिक्षा को प्राथमिकता: कुलपति प्रो. पूनम टंडन

औद्योगिक भ्रमण से छात्रों को मिली खाद्य प्रसंस्करण व सौर ऊर्जा की व्यावहारिक समझ गोरखपुर…

22 minutes ago

फॉर्म-7 को लेकर बड़ा बवाल, सपा का तहसील पर जोरदार प्रदर्शन

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, सपा नेताओं ने प्रशासन को घेरा संत कबीर नगर…

35 minutes ago

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर ग्राम चौकीदारों के साथ पुलिस की अहम बैठक

महाराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य…

2 hours ago

घुघली स्टेशन का महाप्रबंधक ने किया औचक निरीक्षण, यात्री सुविधाओं से लेकर ओवरब्रिज तक उठीं कई अहम मांगें

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रेल महाप्रबंधक उदय बोरवडकर ने मंगलवार को घुघली रेलवे स्टेशन का…

2 hours ago