देव दिवाली रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग किये छात्र छत्राओ को किया गया सम्मानित

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को नगर पालिका परिषद बरहज के सभागार में देव दिवाली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिए विद्यालयों के छात्र छत्राओ को नपा अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया।
बताते चलें कि कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर पालिका बरहज स्थित सरयू नदी के तट पर भव्य देव दीपावली का आयोजन किया गया था, जिसमे नगरपालिका स्थित अनेको विद्यालयो के छात्र छत्राओ ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेकर सरयू तट पर अति सुन्दर रंगोली बनाकर , उस्थित हजारो सम्मानित नगरवासियों को आकर्षित कर दिया था।इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल द्वारा आयोजित किया गया था, जो सम्पूर्ण रूप से सफल रहा। इसी रंगोली प्रतियोगिता में में प्रतिभाग किये छात्र छत्राओ को सोमवार को नगर पालिका बरहज के सभागार में नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल व अधिशासी अधिकारी चन्द्रकृष्ण पाण्डेय के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर महिला डिग्री कालेज बरहज को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि सरयू विद्यापीठ को द्वितीय व एसके इंटर कॉलेज आश्रम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।वही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरोजनी , बाबा गया दास टेक्निकल इंटर कॉलेज, कृष्णा एकेडमी स्कूल,न्यु जेनिथ स्कूल,श्रीचन्द्रजी महाराज लघु माध्यमिक विद्यालय सहित अनेको विद्यालयों के बच्चो को नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान रमेश तिवारी अंजान, रामेश्वर यादव, अमित जायसवाल, राजन वर्मा,प्रह्लाद यादव,प्रेमशंकर पाठक,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज गुप्ता ने किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

3 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

23 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

23 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

23 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

23 hours ago