साइबर अपराधों से बचाव हेतु छात्राओं को किया गया जागरूक

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)देवरिया पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को पीएम श्री कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।पुलिस अधीक्षक देवरिया विक्रान्त वीर के निर्देशन में साइबर थाना प्रभारी राकेश सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर शिवमंगल यादव एवं कांस्टेबल विजय राय ने छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, हैकिंग, पहचान चोरी, साइबर बुलिंग व फर्जी कॉल जैसे अपराधों से बचाव की जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग करना और उन्हें ऐसे उपायों की जानकारी देना है जिससे वे किसी भी तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी से बच सकें।पुलिस द्वारा दिए गए प्रमुख सुझाव: अज्ञात लिंक व वेबसाइट पर क्लिक न करें।मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें और समय-समय पर बदलते रहें। किसी से भी ओटीपी या पिन साझा न करें। सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग करने से बचें। संदिग्ध कॉल व ईमेल से सतर्क रहें। सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने में सावधानी बरतें। अनजान एपीके फाइल डाउनलोड न करें।पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से अपील की कि वे खुद सतर्क रहें और परिवार व समाज को भी साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

57 minutes ago

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

10 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

10 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

10 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

11 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

11 hours ago