रतनपुर सीएचसी में जन औषधि केंद्र बंद, अधीक्षक पर अवैध कमाई के गंभीर आरोप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां ब्लॉक के रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जन औषधि केंद्र अचानक बंद होने से मरीजों में भारी आक्रोश है। रतनपुर निवासी सुखदेव द्विवेदी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

द्विवेदी का आरोप है कि 20 जुलाई 2025 को अधीक्षक ने जन औषधि केंद्र को बंद करा दिया। यह केंद्र स्थानीय मरीजों के लिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की उपलब्धता का अहम साधन था, लेकिन बाहरी दवा कंपनियों की बिक्री प्रभावित हो रही थी। आरोप है कि इसी कारण अधीक्षक ने केंद्र को बंद करने का आदेश दिया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि अधीक्षक ने अपने प्रभाव से एनसीडी चिकित्सक डॉ. श्रीराम वर्मा को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र के कक्ष में बैठा दिया, जबकि उनकी मूल तैनाती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में थी। इस कारण ओपीडी सेवाएं बाधित हुईं और मरीजों को असुविधा उठानी पड़ी।

द्विवेदी ने बताया कि जब उन्होंने इस पर सवाल उठाया, तो अधीक्षक ने कथित रूप से कहा, “हम यहाँ कमाने आए हैं और जन औषधि के रहते हमारी दवाइयाँ नहीं बिक पा रही हैं।” इसके बाद डॉ. जितेंद्र ने ओपीडी सेवाएं भी बंद कर दीं।

अरोपों में यह भी उल्लेख है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई और मुख्य चिकित्साधिकारी की मिलीभगत से डॉ. श्रीराम वर्मा को रतनपुर में तैनात कर दिया गया, ताकि दवा कंपनियों को लाभ मिल सके।

द्विवेदी ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है और जन औषधि केंद्र को तत्काल चालू कराने की अपील की है, ताकि मरीजों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ मिलती रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

20 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

22 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

2 days ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

2 days ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

3 days ago