सफलता प्राप्त करने पर छात्र छत्राओ को किया गया सम्मानित

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को नगरपालिका के सभागार में पब्लिक वेलफेयर कोचिंग के उन छात्र छत्राओ को जिन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें सम्मानित किया गया।
बताते चलें कि नगर पालिका परिषद बरहज में चल रहे निशुल्क पब्लिक वेलफेयर कोचिंग के कक्षा दसवीं 12वीं के मेधावी छात्रों को उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव व नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल के द्वारा प्रशस्ति पत्र व में मेडल देकर सम्मानित किया गया।इसी क्रम में 12वीं के व 10वीं दसवीं के प्रथम, द्वितीय,स्थान सहित 10 और बच्चों को सांत्वना पुरस्कार एसडीएम बरहज दिशा श्रीवास्तव और नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल द्वारा प्रदान किया गया। इसी अवसर पर छात्रों को निःशुल्क पढ़ाने वाले अध्यापकों को भी पुरस्कृत किया गया, जिसमें आरडी, डीके विश्वकर्मा और दीपक जायसवाल रहे।
उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने कहा कि 10वीं 12वीं की सफलता के उत्साह को अंत तक बनाए रखना है, और भविष्य में कुछ अच्छा करके दिखाना है। इस दौरान मनोज गुप्ता, रतन वर्मा, पवन कुमार, आनंद कुमार सिंह, सुमन मद्धेशिया, सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता अभियान के साथ मतदाता शपथ दिलाया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

5 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

5 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

5 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

5 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

6 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

6 hours ago