गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गोला तहसील अन्तर्गत ग्राम सभा खिरकिटा दीगर उर्फ मटियारिया में अज्ञात कारणों से सागौन के पेड़ में आग लग गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
मालूम हो कि गोला थानांतर्गत ग्राम सभा खिरकिटा दीगर के उत्तर दिशा में करीब दो एकड़ में सागौन, आम और कटहल आदि का पेड़ का बगीचा रामकमल शर्मा, नरेन्द्र कुमार शर्मा और अखिलेश कुमार शर्मा पुत्रगण सत्यदेव शर्मा तथा राजेश कुमार शर्मा, बृजेश कुमार शर्मा और अमरेश कुमार भट्ट पुत्रगण कृष्णदेव शर्मा का है। बगीचे में अचानक दोपहर में करीब 1 बजे के आसपास अज्ञात कारणों से आग लग गई। शर्मा का परिवार एक मांगलिक कार्यक्रम में गोरखपुर गए थे, ग्रामीणों के सहयोग से फायर ब्रिगेड ने कड़ी मुस्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। शर्मा के दो एकड़ से अधिक के खेत में लगे सागौन, आम और कटहल का पेड़ कुछ साल पहले लगाया गया था इस उम्मीद के साथ कि भविष्य में पेड़ कुछ काम आ सके, लेकिन किन कारणों से कीमती पेड़ों में आग लग गई यह तो जांच का विषय है। बरहाल जांच कर पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा आर्थिक सहयोग उपलब्ध करा कर राहत देना चाहिए।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की कार्यशाला में 250 से अधिक लाभार्थियों ने लिया प्रशिक्षण, बैंकर्स…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कीकोड़ा गांव में साइबर अपराध का एक…
ईश्वर ने सोचा एक दिन,कि बनाऊँ ऐसी रचना,जिसमें प्रेम हो, दया हो,और धर्म-कर्म की संरचना।…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जेल में निरुद्ध बंदियों के अधिकारों और उनके मामलों के प्रभावी…
ऑन-लाइन फ्रॉड के करीब ढाई महीने बाद फरेन्दा पुलिस व साइबर सेल को सफलता, ठगी…
पवन पाण्डेय की रिपोर्ट बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के गौरा बरहज नगर…