छात्रों ने रैली निकाल किया जागरूक, नई बीमारी से लड़ाई का लिया संकल्प

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) देवमुनि वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि ऐसे रोग जो एक रोगग्रस्त व्यक्ति से दूसरे स्वस्थ व्यक्ति में दूषित भोजन, जल या संपर्क या कीटनाशकों, जानवरों आदि के कारण फैलते हैं, संचारी रोग कहलाते हैं। इन पर नियंत्रण के लिए गत तीन अक्टूबर से शुरु अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसी बीच 16 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। अभियान के तहत मष्तिष्क ज्वर, डेंगू सहित मौसमी बीमारियों और मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। विद्यालयों मे प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रैली मे दुंदुभि व नगाड़े के हाथ बैनर-पोस्टर व स्लोगन लिखी तख्तियां लिए 350 से अधिक छात्रो नारों के माध्यम से लोगों को टीकाकरण, स्वच्छता, झाड़ियों की सफाई, जूता-मोजा पहनने, चूहों से बचने, मच्छर से बचने, शुद्ध पानी पीने, आसपास जल जमाव न होने देने, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान देने, खुले में शौच न करने, नियमित स्नान करने, शरीर को साफ सुथरा रखने हेतु जागरूक किया। रैली मुसहर बस्ती, पूर्वी गुरवलिया, विजयपुर चौराहा, बाजार व गुरवलिया गांव का भ्रमण कर वापस विद्यालय परिसर में पहुंची। इस दौरान पूर्व प्रधान जयंत शाही, शिक्षकगण महेश कुमार, समीर सिंह, राजीव कुशवाहा, शैलेंद्र प्रसाद, स्वतंत्र सिंह सहित आशी, अंकिता, प्रियंका, अमृता, अंकित, मन्नू, अनुज, रीतेश आदि छात्र मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

15 minutes ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

3 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

8 hours ago

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

23 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

23 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

24 hours ago