Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसनबीम स्कूल के विद्यार्थियों ने किया कलेक्ट्रेट का शैक्षिक भ्रमण, जिलाधिकारी से...

सनबीम स्कूल के विद्यार्थियों ने किया कलेक्ट्रेट का शैक्षिक भ्रमण, जिलाधिकारी से जाना प्रशासनिक कार्यों का स्वरूप

छात्र-छात्राओं ने योजनाओं, कानून व्यवस्था और जनसेवा से जुड़े सवालों के माध्यम से बढ़ाई प्रशासनिक समझ

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l शिक्षा को व्यवहारिक अनुभव से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सनबीम स्कूल, देवरिया के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से सीधे संवाद स्थापित कर प्रशासनिक कार्य प्रणाली, नीतियों के क्रियान्वयन, जनसेवा और विकास कार्यों को लेकर कई जिज्ञासाएं व्यक्त कीं।

संवाद कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शासन की कल्याणकारी योजनाओं, आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था, जन शिकायत निवारण, और जिला प्रशासन की जिम्मेदारियों से जुड़े उत्साहपूर्ण सवाल पूछे। जिलाधिकारी ने सभी प्रश्नों का उत्तर सरल भाषा, सहृदयता और प्रेरणादायी दृष्टिकोण के साथ दिया। उन्होंने छात्रों को बताया कि प्रशासन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं को पहुँचाना है।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने, नैतिक मूल्यों का पालन करने और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “आज के छात्र ही कल के प्रशासनिक अधिकारी, वैज्ञानिक, चिकित्सक और राष्ट्र निर्माता होंगे।”

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। छात्रों ने इस संवाद को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और स्मरणीय अनुभव बताया।

यह संवाद कार्यक्रम विद्यार्थियों के प्रशासनिक तंत्र के प्रति समझ, जिज्ञासा और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments