सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में पी.एम.श्री कम्पोजिट विद्यालय सहजौरा, रेहरा बाजार में 21 मई से 10 जून, 2025 तक ग्रीष्मकालीन शिविर (समर कैंप) का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है।
शिविर में विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई से हटकर रोचक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक कौशल, सहयोग एवं साझा करने की भावना का विकास हो सके। ‘करके सीखना’ और ‘खेल-खेल में सीखना’ जैसी अवधारणाओं पर आधारित इस शिविर में बच्चों को योग, व्यायाम, पीटी तथा अन्य गतिविधियों से प्रतिदिन जोड़ा जा रहा है।
शनिवार को आयोजित विशेष गतिविधि में सहायक अध्यापक श्रीराम, अनुदेशक शिव पूजन वर्मा और मघई राम के मार्गदर्शन में छात्रों को किचन ड्रेस, एप्रन तथा टाई बनाना सिखाया गया। छात्रों ने इन गतिविधियों में रुचि के साथ भाग लिया और सीखी गई कला को उत्साहपूर्वक प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुर्रज्जाक एवं सहायक अध्यापक रामकरण भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया और समर कैंप को बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताया गया कि समर कैंप के माध्यम से छात्रों को आत्मनिर्भर, रचनात्मक और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…