डॉ विवेक यूरोलॉजी में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर देवरिया का किया नाम रोशन

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मस्जिदिया निवासी डॉ विवेक कुमार सिंह ने यूरोलॉजी में अपनी विशेषज्ञता में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर देवरिया जनपद का नाम रोशन किया है। डॉ विवेक कुमार सिंह कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सर्जिकल सम्मेलनों में पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।
देवरिया जनपद के विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मस्जिदिया निवासी डॉ विवेक कुमार सिंह ने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज से एमसीएच यूरोलॉजी में सुपर स्पेशलाइजेशन पूरा कर श्रीमंत शंकर देव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय गुवाहाटी में अपनी विशेषज्ञता में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर देवरिया जनपद का नाम रोशन किया है।

डॉ विवेक कुमार सिंह एमसीएच यूरोलॉजी से सर्जिकल विशेषज्ञता हासिल कर लेने के उपरांत अब किडनी,पथरी ,मूत्राशय, प्रोस्टेट और एंड्रोलॉजी से संबंधित मरीजों का इलाज कर सकेंगे।इनका लाभ अब गोरखपुर मंडल के मरीज ले सकेंगे। डॉ विवेक कुमार सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता के केंद्रीय विद्यालय से प्राप्त किए।तत्पश्चात उन्होंने कोलकाता से ही एनआरएस मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और पुणे के बीजे मेडिकल कॉलेज से एमएस जनरल सर्जरी की शिक्षा प्राप्त किया।इन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सर्जिकल सम्मेलनों में पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।इनकी पत्नी डॉ विनीता सिंह बीएचयू से बच्चों के कैंसर रोग विशेषज्ञता हासिल किया है। डॉ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि हम दोनों लोग गोरखपुर में अपनी सेवा देंगे।जिससे गोरखपुर मंडल के लोगों को चिकित्सकीय सेवाओं की सुविधा आसानी से मिल सके।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में न्यूरोलॉजिकल देखभाल को बढ़ाने का संकल लिया है।डॉ विवेक को मातृ आंचल सेवा संस्थान की संस्थापिका पुष्पलता सिंह अम्मा,विपिन शाही, डॉ शिवशंकर शाही,अश्वनी सिंह,प्रवीण कुमार सिंह,चंद्र प्रताप सिंह,अरुण सिंह,मनोहर सिंह,मनोज मिश्रा,दिनेश सिंह,रामेश्वर लाल सिंह आदि ने बधाईयां दी। डॉ विवेक कुमार सिंह ने अपने इस उपलब्धि को गुरुजनों, परिवारजनों एवं सभी शुभ चिंतकों का आशीर्वाद बताते हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

14 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

15 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

18 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

18 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

2 days ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

2 days ago