अमरावती देवी पब्लिक स्कूल बागापार के छात्रो ने निकाली यातायात जागरूकता रैली

ट्रैफिक नियमों का पालन करने से सुरक्षित रहेगा जीवन–कोतवाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) सदर क्षेत्र के बागापार स्थित अमरावती देवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मंगलवार को यातायात जागरूकता रैली निकाली। सदर कोतवाल आनंद गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यातायात रैली विद्यालय परिसर ने निकलकर विशुनपुरवा, बेलहिया, सड़कहिया, बागापार कस्बा, जनकपुर गांव का भ्रमण करते हुए विद्यालय परिसर पहुंचीं। जहां पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र यादव ने छात्रों को सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ दिलाई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आनंद गुप्ता ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति को होना जरूरी है। इसका पालन करके हम स्वयं की और अन्य की भी जान बचा सकते हैं। दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएं। बागापार चौकी प्रभारी शचींद्र राठी ने कहा कि अधिकतर मार्ग दुर्घटनाएं यातायात नियम का पालन न करने से होती हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि यातायात नियमों का अनुपालन खुद करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन ने कहा कि मार्ग दुर्घटना में अगर कोई घायल दिखता है तो संवेदना दिखाते हुए स्थानीय पुलिस को सूचित करें, जरूरी हो तो उसे अस्पताल तक भेजने में मदद करें, यह सच्ची मानवता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य कन्हैया यादव, अजय वर्मा, कन्हैया लाल, राजेंद्र प्रसाद, रामगती प्रसाद, नागेश्वर यादव, हरेंद्र चौधरी, जितेंद्र सिंह, जितेंद्र पटेल, रवि, राजकुमार, पूनम वर्मा, आरती,सुष्मिता, रीना, रिंकू, नेहा जायसवाल, कालिंदी, अनुराधा सिंह, सीमा आदि मौजूद रहीं।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

7 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago