महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कोठीभार थाना परिसर में उपजिलाधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा व पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार की अध्यक्षता में लक्ष्मी पूजा महोत्सव के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। जिसमें एसडीएम ने कहा कि लक्ष्मी पूजा महोत्सव में किसी भी तरह की नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। ज्यादा आवाज़ में डीजे या साउंड सिस्टम नहीं बजाया जाएगा। नई जगह पर मूर्ति की स्थापना करने की अनुमति नहीं मिलेगी।पांडाल में सुरक्षा व्यवस्था बेहद जरूरी है। पांडाल में बालू, पानी और अग्निशमन यंत्र जरूर रखें। पांडाल के बाहर सहायता नंबर का बोर्ड लगाएं, जिससे जरूरी होने पर कोई भी प्रशासन को सूचना दे सके।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि सभी समिति पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। शराब पीकर कोई भी पूजा अथवा विसर्जन में शामिल नहीं होगा। विसर्जन स्थल पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाएगी। शराब पीकर त्योहार में खलल डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच समिति के लोगों ने विसर्जन जुलूस के निर्धारित मार्गों में आने वाली समस्याओं को बताया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह, नगर पालिका ईओ शैलेंद्र कुमार सहित तमाम मौजूद रहे।
यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…
बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…
आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…
BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का दम, मोदी की 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों…
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…