एकेडमिक ग्लोबल स्कूल की छात्राओं ने नॉर्थ जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मारी बाज़ी, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)
शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुका एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, पादरी बाजार एक बार फिर चर्चा में है। विद्यालय की छात्राओं ने सीबीएसई द्वारा आयोजित नॉर्थ जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर गोरखपुर का नाम रोशन किया है।

यह प्रतियोगिता 20 से 23 जुलाई तक नानक पब्लिक स्कूल, जौनपुर में आयोजित हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से आए लगभग 1100 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में हिस्सा लिया।

विद्यालय की छात्रा अमृता यादव ने अंडर-17 के 52-55 किग्रा भार वर्ग में और अदिति त्रिपाठी ने अंडर-19 के 49-52 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीतकर सफलता का परचम लहराया। इन दोनों होनहार खिलाड़ियों का चयन अब इटावा में आयोजित होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। स्कूल के चेयरमैन संजीव कुमार, निदेशक राजेश कुमार, सहायक निदेशक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य वी. सी. चाको तथा एडमिनिस्ट्रेटर अफरोज़ खान ने संयुक्त रूप से छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टीम कोच शंभू नाथ कुशवाहा एवं टीम प्रबंधक मोहसिना खान ने छात्राओं के कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन को उनकी सफलता का आधार बताया।

विद्यालय प्रबंधन ने यह भी कहा कि एकेडमिक ग्लोबल स्कूल खेलों को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा मानता है और भविष्य में भी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महाराजगंज में डीआईजी एस. चनप्पा का वार्षिक निरीक्षण, होली-रमजान पर सख्त अलर्ट

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…

3 seconds ago

सीसीटीवी निगरानी में संपन्न हुई यूपी बोर्ड की पहली परीक्षा

हिंदी के पेपर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज़, कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण शुरुआत सलेमपुर/देवरिया…

21 seconds ago

दुनिया भर में YouTube ठप: Downdetector पर रिकॉर्ड शिकायतें

भारत-अमेरिका समेत दुनिया भर में यूट्यूब ठप, लाखों यूज़र्स प्रभावितदुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग…

42 minutes ago

उत्सव या उत्पात? डीजे की बेकाबू ध्वनि से हर आयु वर्ग संकट में

शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…

58 minutes ago

मृतक होमगार्ड के परिजनों को 38 लाख की सहायता राशि प्रदान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…

1 hour ago

MSME पहल से पारंपरिक व्यवसायों को नई पहचान

कुशीनगर में विश्वकर्मा कारीगरों को मिला बड़ा अवसर, प्रशिक्षण व ऋण सुविधाओं से आत्मनिर्भरता की…

1 hour ago