गोरखपुर के झंगहा स्कूल जा रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। झंगहा थानाक्षेत्र के नई बाजार में ब्रम्हपुर ब्लाक के समीप गुरुवार की सुबह 8.15 बजे स्कूल जा रहे 14 वर्षीय कक्षा आठ के छात्र को ट्रक ने कुचल दिया। इस घटना में छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक को चालक सहित पकड़कर झंगहा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है। झंगहा थानाक्षेत्र के इटौवा गांव निवासी 14 वर्षीय कृष पुत्र लालबहादुर यादव साइकिल से नई बाजार स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय जंगल रसूलपुर नम्बर दो में पढ़ने जा रहा था। ब्रम्हपुर ब्लॉक के समीप दुबौली के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। छात्र को कुचलने के बाद ट्रक को लेकर भाग रहे ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने, दौड़ाकर ट्रक सहित पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कृष के चाचा प्रेमनरायन यादव की तहरीर पर झंगहा पुलिस ट्रक ड्राइवर व ट्रक के खिलाफ धारा 281, 106, 324(4), 324(5) के तहत केस दर्ज किया है। कृष अपने भाई बहनों में सबसे छोटा था। बडी बहन रोशनी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। बड़ा भाई राहुल इण्टर पास है। कृष की मौत पर माता धीरा देवी सहित परिवार के अन्य लोग बहदवास हो गए।

Karan Pandey

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

5 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

5 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

5 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

6 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

6 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

6 hours ago