सर्वोदय पब्लिक स्कूल मे सीबीएसई का रिजल्ट देखते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिले

एक दूसरे को खिलाई मिठाई और दी बधाई

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
शुक्रवार को जैसे ही केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद , दिल्ली ने क्लास 10 और क्लास 12 का परीक्षा परिणाम घोषित किया, वैसे ही अपने परिणाम देखने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशियों की लहर दौड़ पड़ी।
सर्वोदय पब्लिक स्कूल हरबंशपुर, आजमगढ़ के 12वीं कक्षा से बॉयोलाजी वर्ग की अंजली यादव ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किये, इसी कड़ी मे प्रशांत यादव ने बॉयोलाजी वर्ग से 92 प्रतिशत, शरद यादव ने बॉयोलाजी वर्ग से 91.6 प्रतिशत, सन्नी गुप्ता़ ने गणित वर्ग से 90.4 प्रतिशत, शुभम यादव ने बॉयोलाजी वर्ग से 89.8 प्रतिशत, अंक प्राप्त किया। साथ ही साथ 10 वीं कक्षा से अल्पना यादव ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किये इसके अतिरिक्त आयुष रंजन तथा सौरभ यादव ने संयुक्त रूप से 92.8 प्रतिशत, श्रेया वर्मा ने 92.2 प्रतिशत, आदित्य कुमार राय ने 90.6 प्रतिशत , प्रकृति यादव ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। ज्ञात हो कि सर्वोदय पब्लिक स्कूल सम्पूर्ण रिजल्ट उत्कृष्ट रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षको एवं बच्चों ने कठिन परिश्रम किया जिसका उन्हें उत्कृष्ट परिणाम मिला है, विद्यालय के बच्चों के उत्तम प्रर्दशन पर विद्यालय के संस्थापक/प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बच्चों को उनकी उत्कृष्ट सफलता पर हार्दिक बधाई दी एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि, यह परीक्षाफल विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों के अथक एवं सतत प्रयास का परिणाम है एवं हम भविष्य में भी उत्कृष्ट परीक्षाफल देने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

IIT Patna Research: सुल्तानपुर के डॉ. सौरभ शुक्ला का कमाल, नीदरलैंड जर्नल में चयनित हुआ शोध

सुल्तानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर विवेक नगर निवासी स्वर्गीय उमेश चंद्र…

1 hour ago

Wheat MSP 2026: किसानों के लिए खुशखबरी! ₹2585 प्रति क्विंटल MSP तय, 30 मार्च से शुरू होगी खरीद

भारत सरकार के Ministry of Consumer Affairs Food and Public Distribution के अंतर्गत खाद्य एवं…

1 hour ago

Deoria News: आप कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को दी श्रद्धांजलि, संगठन विस्तार पर जोर

भलुअनि/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)। सोमवार को बरहज विधानसभा क्षेत्र भलूअनी में मां सरस्वती आई टी आई…

2 hours ago

Nepal Waterfall Tragedy: झरने में नहाने गए युवक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में झरने में नहाने के दौरान…

2 hours ago

Deoria News: कपरवार में धूमधाम से मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती, समाजवाद के विचारों की गूंज

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती कपरवार…

2 hours ago

महिला सुरक्षा संस्थाओं का पतन

अंधविश्वास, राजनीति और नैतिक पतन ✍️ डॉ. सत्यवान सौरभ हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र महिला…

2 hours ago