Deoria News: कपरवार में धूमधाम से मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती, समाजवाद के विचारों की गूंज

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती कपरवार क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह के नेतृत्व में उनके आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शत्रुघ्न प्रजापति, ब्रह्मानंद साहनी, राकेश सिंह, वासदेव राजभर, बालेश्वर पासवान, अमित सिंह, बबलू सिंह, उपेंद्र सिंह एवं विजय बहादुर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. लोहिया जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़े – बोलेरो की जोरदार टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, दो गंभीर घायल

इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. लोहिया के विचारों और उनके सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष और समानता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने का काम किया, जो आज भी प्रासंगिक है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और समाज में भाईचारा एवं समानता बनाए रखने का संदेश दिया।

ये भी पढ़े – Gorakhpur News: धर्मांतरण के प्रयास में 4 गिरफ्तार, महिला सहित आरोपी पुलिस हिरासत में

Karan Pandey

Recent Posts

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

1 hour ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

1 hour ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

1 hour ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago