परिजन ने पुलिस को दी तहरीर
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सेवरही थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर तीन जानकी नगर सेवरही निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को इस आशय की तहरीर सौंपी कि, उसके पुत्र को विद्यालय के प्रिंसिपल ने बुरी तरह से पीटा जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। पिता ने प्रिंसिपल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
उक्त वार्ड निवासी अनिल कुमार शर्मा ने पुलिस को सौंपे तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका पुत्र अभिजीत शर्मा गत 15 अक्टूबर को सेवरही के एक स्कूल में पढ़ने गया था। वहां कुछ बच्चे दरवाजा खटखटा रहे थे, जिसकी अध्यापक द्वारा प्रिंसिपल से शिकायत कर दी गई। प्रिंसिपल ने बिना कुछ पूछे अभिजीत को बुरी तरह इतना मारा पीटा कि सिर पर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। अभिजीत के सहपाठियों ने बताया कि बेहोश होने के बाद भी प्रिंसिपल ने अभिजीत को लात से मारा। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन ने तमकुही सीएचसी पर इलाज कराने के बाद छात्र को घरवालों से वास्तविक घटना की बजाय अचानक गिरने से चोट लगना बताने का दबाव बनाया व छुट्टी के बाद पिता को सूचना दी कि बच्चा स्कूल में गिर गया है उसे आकर ले जाएं। घटना के बाद से ही अभिजीत भयभीत हो गया, उसे मानसिक व शारीरिक रुप से परेशान न तकलीफ बढ़ा देख पिता ने दूसरे दिन प्यार से पूछा तो उसने सारी घटना बताई। पिता ने अभिजीत का सेवरही सीएचसी में चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद पुलिस को तहरीर सौंप मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है।
पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…
लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…
फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…
सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…
आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…
https://twitter.com/shoaibJamei/status/2102541528044630125?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102541528044630125%7Ctwgr%5Eac38023a5f57828b40c49625c4d8daf89271bf4b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhasakshi.com%2Fnational%2Fshalimar-bagh-madina-masjid-demolished-in-midnight-delhi-anti-encroachment-drive नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मंगलवार…