करेंट लगने से छात्र की मौत

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
क्षेत्र के गांव बिहारीपुर नगरिया में हादसा हो गया। शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे खेत पर फसल सिंचाई को पानी का पाइप लगाने गए, दसवीं के छात्र की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। छात्र काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसके पिता खेत पर गए तो छात्र मृत अवस्था में मिला। लड़के को मृत अवस्था में देख परजिनों का हाल-बेहाल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।बता दें कि गांव बिहारीपुर नगरिया निवासी सत्यपाल के बेटे केसर सिंह की उम्र करीब 16 वर्ष थी। वह रघुराज सिंह इंटर कॉलेज खेड़ा बजेड़ा में कक्षा 10 की पढ़ाई कर रहा था।हिम्मतपुर में नरेश का खेत है जिसमें गन्ने की फसल है जहाँ ट्यूबवेल लगा है और फसल सुरक्षा हेतु तारबंदी है।शुक्रवार सुबह धान की फसल की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल पर पानी का पाइप डालने गया था उस समय लाइट नहीं थी। घर लौटते समय खेत की सुरक्षा को लगे तारों में किसी तरह बिजली का करंट उतर आया।घटना स्थल पर कोई न होने के कारण करंट से केसर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह 9 बजे पिता सत्यपाल खेत पर पहुंचे।खोजबीन की तो केसर सिंह तारों के पास मृत अवस्था में मिला।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम को भेजा।मृतक दो भाइयों में बड़ा था।छोटे भाई का नाम लालू है,वहीं एक बहन केशकली हैं।अचानक हुए हादसे से मां सीमा देवी सहित परिजनों का हाल बेहाल है।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

18 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

18 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

18 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago