समन्वय समीक्षा बैठक में पराली प्रबंधन की समीक्षा की गई

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
कल देर रात अधिकारियों की विभागीय समन्वय समीक्षा बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में पराली प्रबंधन समीक्षा की गई, जिसमें उप कृषि निदेशक आशीष कुमार को जिलाधिकारी ने जनपद में पराली के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पराली प्रबंधन हेतु निर्देशित किया। इस क्रम में जिला पंचायती राज अधिकारी अभय यादव को ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित कर, लोगों में पराली हेतु जागरूकता फैलाए जाने को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने लेखपाल के माध्यम से भी ग्राम प्रधान से समन्वय स्थापित करके इस हेतु लोगो मे जागरूकता, प्रसार व पराली जलाए जाने पर रोक लगाए जाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार से ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर, पुस्तकालय, खेल का मैदान, निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र आदि की रिपोर्ट ली गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि वैसे पंचायत भवनों को चिन्हित किया जाए, जिसमें पुस्तकालय बनाया जाना है, निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्रों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी ग्राम सचिवों के माध्यम से निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र व वैसे ग्राम जहां आंगनवाड़ी केंद्र अभी तक नहीं है उनका पता लगाएं व सूची उपलब्ध कराएं।
हेल्थ एटीएम के बारे में जिलाधिकारी ने कहा कि 14 विकास खंडों में एक-एक हेल्थ एटीएम लगाए जाएं। जिला पंचायती राज अधिकारी बड़े ग्राम पंचायतों की सूची सौपे जहां हेल्थ एटीएम की स्थापना की जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में जहां डेंगू के मामले बढे हुए हैं वहां नियमित तौर पर फागिंग करवाएं जाने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए गए। जिलाधिकारी ने एडीओ पंचायत को फागिंग मशीन की संख्या बढ़ाने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अगले 07 दिनों के अंदर फागिंग मशीन खरीदें। गाँवो में नियमित तौर पर फॉगिंग कराई जाए।
ग्राम पंचायतों में कूड़े के एकत्रीकरण हेतु जिला पंचायती राज अधिकारी को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि गांव स्वच्छ हो, यंत्र तत्र कचड़ा ना पाया जाए। इसके लिए सफाई कर्मी नियमित तौर पर गांव की सफाई करें।
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जिलाधिकारी महोदय द्वारा खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं को जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए। इस संदर्भ में विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था पर उन्होंने काफी जोर दिया और कहा कि जहां-जहां फर्नीचर नहीं है वहां खंड विकास अधिकारी फर्नीचर की व्यवस्था करवाएं।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, समस्त उपजिलाधिकारीगण, समस्त खंड विकास अधिकारी तथा जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

3 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

3 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

4 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

4 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

4 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

8 hours ago