किसानों के लिए पराली समस्या नहीं, बनेगी आय का साधन

इंडियन ऑयल कारपोरेशन के माध्यम से पराली खरीदने की योजना

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के किसानों के लिए पराली अब समस्या न रहकर आय का साधन बनेगी। जनपद में पराली जलने और किसानों के समक्ष उसके वैकल्पिक निस्तारण की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (आईओसी) के माध्यम से किसानों से पराली खरीदने की योजना को तेजी से अमली जामा पहनाया जा रहा है।
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के डिप्टी जनरल मैनेजर प्रकाश चंद गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन की पहल पर आईओसी द्वारा जनपद के पांच एफपीओ से अनुबंध किया गया है, जो 07 हजार टन वार्षिक पराली निर्धारित दर पर आईओसी को उपलब्ध कराएंगे। इस पराली से गोरखपुर स्थित धुरियापार चीनी मिल में बायोगैस और किण्वित जैविक खाद का उत्पादन किया जाएगा। परतावल में आईओसी द्वारा किसानों से पराली खरीद हेतु कलेक्शन संग्रह केंद्र भी बनाया गया है। आगे पराली खरीद की मात्रा को और बढ़ाया जाएगा।
मिठौरा के प्रभारी विकासखंड अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि आईओसी द्वारा मिठौरा ब्लाक के 05 एफपीओ का चयन किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशन में पांचों एफपीओ का अनुबंध आईओसी के साथ कराया गया है। इन एफपीओ को सीआरएम सब्सिडी योजना के तहत पराली प्रबंधन यंत्रों को भी उपलब्ध कराया गया है। मिठौरा में इस दिशा में कार्य शुरू हो चुका है। योजना का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। उम्मीद है भविष्य में पराली की समस्या समाप्त होती नजर आएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि पराली के माध्यम से आय की इस महत्वाकांक्षी योजना को ब्लाक मिठौरा से शुरू किया जा रहा है अभी 7000 टन पराली आईओसी को उपलब्ध कराया जाएगा आगे इसी 70000 टन वार्षिक करने का लक्ष्य रखा गया है उन्होंने कहा कि यह कदम परली प्रबंधन के साथ-साथ किसने की आय को बढ़ाने में अहम है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

2 hours ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

3 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

3 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

3 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

7 hours ago