कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमले की कड़ी निंदा – जयदीप त्रिपाठी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी ने बिहार के पटना में कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किये जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र को कलंकित किया है, जिसका जवाब बिहार की जनता देगी। उन्होंने कहा कि पटना का कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम यहां से स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारी निकली थी, जहां देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने अंतिम सांस ली थी उस पवित्र धरती को भाजपाईयों ने हिंसा से अपवित्र कर दिया। कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ प्रशासन मुख दर्शक बना रहा जो साबित करता है कि पूरा घटनाक्रम भाजपा और जदयू के संरक्षण में हुआ। बिहार मे राहुल गांधी संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिये निकले हैं जिसमें उमड़े जनसैलाब से भाजपायी बौखला गये हैं, उन्हें शायद यह पता नहीं है कि यह वहीं कांग्रेस है जो अंग्रेजों के सामने नहीं झुकी, इनकी क्या बिसात है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ने अहिंसा का रास्ता अपनाकर देश का निर्माण किया। इसमें हिंसा का कोई स्थान नहीं है। इनको जवाब आने वाले दिनों में मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिहार में सभी विधानसभाओं में जा करके यह साबित कर दिया है कि यह पार्टी अंग्रेजों से लड़ करके देश को आजाद कराया था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी की लोकप्रियता 101 प्रतिशत देश में बढ़ रही है। आने वाले समय में इस आधी को कोई रोक नहीं पायेगा और बिहार विधानसभा मे इंडिया गठबंधन की जीत होगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

9 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

10 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

10 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

10 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

10 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

10 hours ago