Saturday, March 21, 2026
Homeमहाराष्ट्रभाजपा के अक्षत वितरण अभियान का चांदीवली में जोरदार प्रतिसाद

भाजपा के अक्षत वितरण अभियान का चांदीवली में जोरदार प्रतिसाद

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से 22 जनवरी को अयोध्या में श्री प्रभु रामचंद्र मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया है। इस अवसर पर पूरे देश में तीर्थ क्षेत्र अयोध्या श्री राम जन्मभूमि उत्सव पर अक्षत वितरण किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी मुंबई के अध्यक्ष आशीष शेलार और उत्तर मध्य मुंबई की सांसद पूनम महाजन के मार्गदर्शन में, भाजपा चांदीवली तालुका अध्यक्ष, वार्ड नंबर १५९ के पूर्व नगरसेवक प्रकाश मोरे की ओर से अक्षत वितरण शुभारंभ शुरू कर दिया है। संघ और भाजपा परिवार की ओर से विभाग में घर-घर जाकर और चांदीवली में अक्षत बांटकर, श्री राम मंदिर उत्सव के उपलक्ष्य में दीया जलाकर दिवाली मनाने की अपील की गई है। चांदीवली में भाजपा के अक्षत वितरण अभियान को जोरदार प्रतिसाद मिल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments