समर्थ व विकसित उत्तर प्रदेश @2047 : दूसरे दिन संवाद सम्पन्न, रोडमैप पर हुआ मंथन

आगरा, (राष्ट्र की परम्परा)l समर्थ व विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन तीन सत्र आयोजित हुए। आगरा के उद्योग जगत, व्यापारियों, किसान संगठनों, ग्रामीणों, महिलाओं व युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपने सुझाव व फीडबैक दिए।
प्रथम सत्र में संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार ने आगरा की औद्योगिक संभावनाओं पर प्रस्तुति दी, वहीं पूर्व आईएएस प्रदीप भटनागर ने प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय को 10 गुना बढ़ाने पर बल दिया। मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार डॉ. के.वी. राजू ने कहा कि विजन डॉक्यूमेंट जनता की भागीदारी से तैयार होगा, कोई भी नीति ऊपर से थोपी नहीं जाएगी।
द्वितीय सत्र में किसान संगठनों ने कृषि आधारित उद्योगों हेतु ब्याजमुक्त ऋण, जैविक खेती पर सब्सिडी व तकनीकी प्रशिक्षण की मांग रखी।
तृतीय सत्र फतेहाबाद तहसील के ग्राम पंचायत वाजिदपुर में खुले संवाद के रूप में हुआ, जहां ग्रामीणों ने मनरेगा मजदूरी दर बढ़ाने, समय से भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य व ग्राम स्तर पर समस्याओं के निस्तारण की बातें रखीं।
प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने सुझाव क्यूआर कोड, वेबसाइट या लिखित रूप में देकर विकसित आगरा व विकसित उत्तर प्रदेश के विजन डॉक्यूमेंट के निर्माण में भागीदार बनें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

5 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

5 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

5 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

6 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

6 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

6 hours ago