एयरपोर्ट पर मौसम का असर, कई फ्लाइट्स लेट

लखनऊ। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)देश के कई राज्यों में खराब मौसम का असर राजधानी लखनऊ में भी देखने को मिला। सोमवार को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली कुल 9 उड़ानें देर से संचालित हुईं। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, दुबई से लखनऊ आने वाली आईएक्स-194 उड़ान 21 मिनट देर से पहुंची, जबकि जेद्दा-लखनऊ एसवी-890 फ्लाइट 17 मिनट की देरी से उतरी।
इसी तरह, इंडिगो 6E-2442 मुंबई से 18 मिनट की देरी से लखनऊ उतरी, वहीं एयर इंडिया AI-2491 मुंबई-लखनऊ उड़ान 37 मिनट लेट रही।

इसके अलावा, एयर इंडिया एक्सप्रेस IX-1958 बेंगलुरु-लखनऊ फ्लाइट 19 मिनट देर से पहुंची। लखनऊ से बेंगलुरु जाने वाली IX-1959 उड़ान 35 मिनट लेट हुई।
विदेशी रूट पर भी उड़ानों पर असर देखा गया। लखनऊ-अबूधाबी 6E-1415 उड़ान 15 मिनट, लखनऊ-शारजाह 6E-1423 फ्लाइट 25 मिनट, और लखनऊ-बैंकाक IX-106 उड़ान 37 मिनट की देरी से रवाना हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक खराब मौसम के चलते हवाई सेवाओं में विलंब की स्थिति बनी रह सकती है। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों से समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने और उड़ानों की स्थिति की जानकारी लेते रहने की अपील की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

23 minutes ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

30 minutes ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

39 minutes ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

56 minutes ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

1 hour ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

1 hour ago