Friday, March 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिप सदस्य पर कातिलाना हमला करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही होगी:...

जिप सदस्य पर कातिलाना हमला करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही होगी: विनय कुमार चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिला पंचायत सदस्य मो० अख़्तर पर गुरुवार/शुक्रवार की 01:00 बजे के लगभग 15-20 अज्ञात लोगों द्वारा जानलेवा हमला किया गयाl हमलावरों ने अवैध असलहे से फ़ायरिंग भी कियाl जिला पंचायत सदस्य का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा हैl
घटना की सूचना कर अवकाश प्राप्त अधिकारी, प्रख्यात समाजसेवी विनय कुमार चतुर्वेदी ने अस्पताल पहुंचकर जिप सदस्य मो. अख्तर का हालचाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए दोषियों पर शख़्त कार्यवाही किए जाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर अनुरोध कियाl श्री चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सरकार में इस तरह का हमला, ऐसी अराजकता कत्तई स्वीकार्य नही की जा सकती है। इसके लिए भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं से बात कर अतिशीघ्र हमलावरों को गिरफ्तार कराते हुए उन पर विधिक कार्यवाही कराई जाएगीl कुछ लोग अफरातफरी का माहौल बना कर सरकार को बदनाम करने पर तुले हुए हैंl लेकिन हम उनका विरोध करते हुए सजा दिलाने का कार्य करेंगेl जिससे सरकार की छवि बनी रहेl

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments