Tuesday, March 31, 2026
HomeNewsbeatयातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 136 वाहनों का चालान, 2 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में यह अभियान शहर के प्रमुख स्थानों पर चलाया गया।
अभियान के तहत रुद्रपुर मोड़, बस स्टैंड और कसया ओवरब्रिज पर सड़क किनारे खड़े होकर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा वाहनों की जांच की गई। इसके अलावा बिना ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाणपत्र के वाहन चलाने, बिना हेलमेट बाइक चलाने, तीन सवारी बैठाने और अवैध हूटर का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा वाहनों के दस्तावेजों की भी जांच की गई और सही कागजात पाए जाने पर उनकी नंबरिंग की प्रक्रिया पूरी कराई गई। अभियान के दौरान कुल 136 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 2 वाहनों को सीज किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और वाहन चालकों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments