Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोकतंत्र व देश के चौमुखी विकास के लिए कांग्रेस की मजबूती जरूरी...

लोकतंत्र व देश के चौमुखी विकास के लिए कांग्रेस की मजबूती जरूरी – विजयशेखर मल्ल

कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर हुआ बैठक का आयोजन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि लोकतंत्र व देश के चौमुखी विकास के लिए कांग्रेस संगठन को शक्तिशाली व मजबूत होना अति आवश्यक है। आज इस ब्लॉक के मण्डल अध्यक्ष व न्याय पंचायत अध्यक्ष का मनोनयन किया गया है।आगे बूथ स्तर तक संगठन की कमेटी को गठित किया जायेगा। बरहज विधानसभा के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी ने कहा कि कर्मठ व निष्ठावान कार्यकर्ता ही पदाधिकारी बनाये जायेंगे, जिनके बल पर ही आगामी चुनावों में कांग्रेस जीत हासिल करेगी। ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहा है। देश की जनता जानती है कि बिना कांग्रेस के सत्ता में आए आमजन का भला नहीं हो सकता है। बैठक को जिला उपाध्यक्ष भरत मणि त्रिपाठी, संजीव कुमार मिश्र, मानवेन्द्र तिवारी, गोविन्द मिश्र,रजनीश प्रसाद, भोला तिवारी,राधारमण पांडेय, विजय नेता, डा राजेन्द्र यादव,सरोज मिश्र,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय,अब्दुल जब्बार, जितेन्द्र जायसवाल,ब्यास दुबे आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप आनंद शंकर, आलोक तिवारी, रवि प्रकाश तिवारी, मनोज राव,मायाशंकर सिंह, मनोज मणि त्रिपाठी, विरेन्द्र तिवारी, विनोद कुमार तिवारी,सुरेन्द्र कुशवाहा, श्रीप्रकाश पाल,राकेश यादव, पंकज कुमार निगम, जयराम उपाध्याय, धीरज यादव, हर्षित सिंह, अच्छेलाल गोड़,पवन तिवारी,नीरज उपाध्याय, ऋषभ दीक्षित, दीपक कुमार मल्ल,लालचंद प्रजापति, संतोष यादव, कैलाश शर्मा,इमरान मलिक, इसराइल आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments