प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गढ़िया रंगीन क्षेत्र ग्राम पंचायत रपड़िया में कड़ाके की ठंड के चलते आवारा गोवंश की हालत चिंताजनक बनी हुई है। क्षेत्र में गौशाला की समुचित व्यवस्था न होने के कारण गोवंश खुले आसमान के नीचे सड़कों और खेतों में ठिठुरने को मजबूर हैं। हालात को देखते हुए ग्रामीण विपिन श्रीवास्तव और रविंद्र श्रीवास्तव ने मानवीय पहल करते हुए गोवंश के लिए अलाव जलाया तथा चारा खिलाकर उनकी देखभाल की।
ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला के अभाव में आए दिन गोवंश ठंड, भूख और सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र गौशाला निर्माण, ठंड से बचाव की व्यवस्था और नियमित चारे की आपूर्ति की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समय रहते इंतजाम नहीं हुए तो गोवंशों की मौतों की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
