Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव और फायरिंग, एक की मौत

प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव और फायरिंग, एक की मौत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जिले के महराजगंज में रविवार को देवी प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा पथराव की घटना ने हिंसा का रूप ले लिया जिसमें पथराव के बाद गोलीबारी की गई जिसमें एक युवक घायल हो गया।‌उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गये और कुछ घरों में आग लगा दी सूचना मिलने पर पुलिस और पीएसी की टीम मौके पर तैनात की गई। घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जिससे विसर्जन जुलूस को रोक दिया गया है।‌रविवार शाम को रेहुआ मंसूर गांव की देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए रवाना हुई। जुलूस जब हरदी थाना क्षेत्र के महाराजगंज बाजार में पहुंचा, तब पथराव शुरू हुआ जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने गोलीबारी भी की, जिससे राम गोपाल मिश्रा उर्म लगभग 22‌घायल हो गये और उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

युवक की मौत की खबर फैलते ही बाजार में हंगामा मच गया और गुस्साई भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ की और आगजनी सुरु कर दी जिसमें कुछ मकान जल गये । स्थिति को नियंत्रित करने के लिये पुलिस फोर्स और पीएससी के जवान मौके पर पहुंच गये हैं। विसर्जन जुलूस अब रोक दिया गया और गांव के लोगों ने चारों ओर घेराबंदी कर रखी है,मूर्तियों का विसर्जन रोक दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के सामने शव रखकर मृतक के परिजनों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। विवाद का माहौल फैलाते ही शहर की प्रतिमाओं का विसर्जन रोक दिया गया इसके अलावा कुछ क्षेत्रों की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस रोक दिया गया। आधे जिले में घटना से अफरा तफरी मच गई और पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने बुझाने का काम कर रही है। लेकिन कुछ उपाय नहीं सूझ रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments