महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित, जल्द होगा उद्घाटन

परिवहन मंत्री के प्रयास से नगर में हो रहे सुंदरीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद एक साथ सभी का होगा अनावरण

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के वीर लोरिक स्टेडियम के पास तिराहे पर लगने वाले अमर सपूत महाराणा प्रताप की प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया है। प्रतिमा करीब पखवारे भर पहले ही आ गया था लेकिन फाउंडेशन का कार्य पूर्ण नहीं होने के कारण उसे अभी ऐसे ही रखा गया था। ऐसे में बुधवार को महाराणा प्रताप की प्रतिमा को तिराहे पर स्थापित किया गया जिसका उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा। प्रतिमा लगाने के बाद सुबह सीआरओ त्रिभुवन ने स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित लोगों को दिशा निर्देश दिया। कहा कि इसके चारों ओर से स्टील का रेलिंग आदि लगाने का जो भी कार्य है उसे जल्द पूर्ण किया जाए। कहा कि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से नगर क्षेत्र में कई जगह सुंदरीकरण व विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ऐसे में सीआरओ ने कार्यदाई संस्था के लोगों को तत्काल कार्य पूर्ण करने को निर्देशित किया। कहा कि महाराणा प्रताप का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है और इनकी प्रतिमा यहां लगने से निश्चित ही यहां के लोगों को गर्व की अनुभूति होगी। बताया कि नगर क्षेत्र में जो भी सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है उसे जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। ओवरब्रिज पर व इसके नीचे जो भी विकास कार्य हो रहा है उसके पूर्ण होने के बाद प्रतिमा आदि सभी का एक साथ उद्घाटन कराया जाएगा। कहा सभी प्रमुख दस चौराहों पर सीसी कैमरा व ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाने आदि का कार्य भी प्रगति पर है। कहा नगर क्षेत्र को जल्द भव्य और सुंदर रुप दिया जाएगा। इस दौरान मौके पर रहे परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने भी प्रतिमा स्थल का जायजा लिया और कार्य मानक के अनुरूप करने को निर्देशित किया।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में खूनी संघर्ष! जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…

5 hours ago

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

22 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

22 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

22 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

23 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

23 hours ago