कावड़ियों के साथ हुई दुर्घटना के मामले में थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज सस्पेंड

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बरहज स्थित सरजू नदी से सोमवार की भोर में जल भरने आ रहे कावड़ियों का डीजे विनोवपुरी के पास हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया जिससे दो कांवरियों की मौत हो गई थी, इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बरहज थाना प्रभारी कपिल देव चौधरी एवं कपरवार चौकी प्रभारी सुशील सिंह को तत्काल सस्पेंड कर दिया, जबकि कावड़ यात्रा मदनपुर से होकर बरहज के लिए चली थी और इसको मदनपुर थाने को देखना चाहिए था मदनपुर से ही कावड़ यात्रा चली थी अगर मदनपुर पुलिस सतर्क रहती तो शायद इस तरह की दुर्घटना नहीं होती, किन्तु यह घटना बरहज थाना क्षेत्र कपरवार में घटी, जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक देवरिया ने थाना प्रभारी एवं चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया।इस घटना में मदनपुर कस्बा के खटीक टोला निवासी दीपक राजभर पुत्र शैलेंद्र राजभर उम्र 18 वर्ष, अमन गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता, उम्र 19 वर्ष की मौत हो गई थी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

2 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

2 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

2 hours ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

3 hours ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

3 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

3 hours ago