डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त समाजसेवी डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को 21 फरवरी 2026 को “मातृभाषा रत्न” की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया।

यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मान शब्द प्रतिभा बहु क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन (नेपाल) द्वारा मातृभाषा के प्रचार-प्रसार, निरंतर साहित्य सृजन तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

ये भी पढ़े – उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने किया आगरा संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

डॉ. कर्नल मिश्र को अब तक तीन मानद डॉक्टरेट उपाधियाँ प्राप्त हो चुकी हैं। काशी हिन्दी विद्यापीठ से उन्हें विद्यावाचस्पति, विद्यासागर, साहित्य रत्न और साहित्य शिरोमणि जैसी मानद उपाधियाँ भी मिल चुकी हैं। साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उन्हें 650 से अधिक सम्मान पत्र, प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र प्राप्त हुए हैं।

उनकी ‘आदित्यायन’ श्रृंखला के नौ काव्य संग्रह तथा दो लेख संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त 50 से अधिक साझा काव्य संग्रहों में उनकी रचनाएँ शामिल हैं। उनकी कविताएँ और लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं। उनके पाँच अन्य काव्य एवं लेख संग्रह शीघ्र प्रकाशनाधीन हैं।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/02/?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago