Categories: Sportsखेल

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची टीम इंडिया अब रविवार, 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। पिछले संस्करण की दोनों फाइनलिस्ट टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला हाई-वोल्टेज माना जा रहा है।

हालांकि मैच से पहले भारतीय खेमे से चिंताजनक खबर सामने आई है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पांड्या के एक तेज शॉट से सिराज के बाएं घुटने में चोट लगी, जिसके बाद वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए।

सिराज की स्थिति पर नजर

सिराज ने टूर्नामेंट का पहला मैच खेलते हुए तीन विकेट लिए थे। हालांकि बाद में जसप्रीत बुमराह की वापसी के बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा। अब उनकी फिटनेस पर टीम मैनेजमेंट करीबी नजर रखे हुए है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह अहम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2026/02/?m=1#google_vignette

क्या अक्षर पटेल की होगी वापसी?

सुपर-8 मुकाबले में टीम संयोजन में बदलाव संभव है। लीग स्टेज के आखिरी मैच में उपकप्तान अक्षर पटेल को आराम दिया गया था और उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला था। माना जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्षर की वापसी हो सकती है, जो गेंद और बल्ले दोनों से अहम भूमिका निभाते हैं।

कोच मोर्कल ने की वरुण चक्रवर्ती की तारीफ

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मोर्कल ने वरुण चक्रवर्ती की सराहना करते हुए कहा कि वह टीम के लिए लगातार विकेट निकालने वाले महत्वपूर्ण गेंदबाज साबित हुए हैं।

संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Read this: AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

Karan Pandey

Recent Posts

रिश्तों का खौफनाक अंत: प्रेमिका की चाची की मौत, चाचा अस्पताल में भर्ती, आरोपी की भी गई जान

foto goo चित्रकूट (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में प्रेम प्रसंग…

51 minutes ago

प्रेमी से शादी की जिद में 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी 19 साल की छात्रा, तीन घंटे तक थमी रहीं लोगों की सांसें

फोटो goo गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में प्रेम संबंध और शादी…

1 hour ago

मां दुर्गा की पूजा की तैयारी के बीच दर्दनाक हादसे, बिहार में नदी-तालाबों ने ली 16 लोगों की जान

फोटो goo मुजफ्फरपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी में सबसे अधिक हादसे, बाढ़ के पानी में गहराई…

3 hours ago