महराजगंज/नौतनवा (राष्ट्र की परम्परा)। थाना सोनौली क्षेत्र अंतर्गत पुरैनिया में मंगलवार को फ्लिपकार्ट के गोदाम से बीती रात 1.30 लाख रुपये नकदी समेत सीसीटीवी , डीबीआर को चुराकर चोर चंपत हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरैनिया स्थित
फ्लिपकार्ट के गोदाम से 1.30 लाख रुपए नगद ,सीसीटीवी व डीबीआर चुराकर चोर नौ दो ग्यारह हो गए।
गोदाम के मैनेजर सुरेश तिवारी ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि फ्लिपकार्ट गोदाम में आधा शटर उठा है।गोदाम से एक लाख तीस हजार रूपए कैश समेत सीसीटीवी, डीबीआर गायब है सूचना पर मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आभा सिंह व थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गये।
सीओ ने बताया कि फ्लिपकार्ट के गोदाम में चोरी की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है और सामान वैसे पड़ा है ।केवल कैश, सीसीटीवी, डीबीआर चोरी किया गया है जल्दी मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…