छुट्टा मवेशियों के आतंक से परेशान होकर किसान ने किया धरना

एसडीएम पयागपुर की पहल पर किसान ने अपना अनशन तोड़ा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
बात अगर छुट्टा मवेशी जानवरों की की जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी क्योंकि हर आदमी इन छुट्टा मवेशी जानवरों के आतंक से परेशान है ,अच्छे तरीके से खेती बारी भी किसान नहीं कर पा रहे हैं ।
थोड़ी सी अगर चूक हो जाए तो पल भर में ही यह छुट्टा मवेशी जानवर पूरा खेत साफ कर दे रहे हैं । जब इन्हें गौशालाओं में रखने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार ने ठानी तो उसके लिए भारी-भरकम बजट भी जिलों को देना शुरू कर दिया जिससे आम जनता को इन छुट्टा मवेशी जानवरों के आतंक से मुक्ति मिल सकें ।
लेकिन कहानी कुछ और बयां कर रही है जहां जहां पर गौशाला संचालित हैं वहां पर उचित तरीके से मवेशियों के रखरखाव की कोई व्यवस्था मुकम्मल नहीं है और कई ऐसी गौशालाए हैं जो अभी निर्माणाधीन है जिन का निर्माण कार्य चल रहा है । इन्हीं सब कारणों से परेशान होकर पयागपुर क्षेत्र के ग्राम राजापुर गिरंट के रहने वाले राम सजन गोस्वामी पयागपुर तहसील पर सुबह से ही अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए । जब इसकी जानकारी तहसीलदार को हुई तो तहसीलदार स्वयं आकर आमरण अनशन पर बैठे राम सजन गोस्वामी से समस्या पूछा तो राम सजन गोस्वामी ने बताया कि गौशालाएं तो बहुत बनी हुई है लेकिन जानवरों का कहीं कोई भी प्रबंध अच्छे तरीके से नहीं है जिससे जानवर छुट्टा घूम रहे हैं तथा इन जानवरों से हमारी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंच चुका है जिसका हमें मुआवजा दिया जाए । किसान की बातों को सुनकर तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि जरूर कार्यवाही की जाएगी । उसके बाद किसान को लेकर एसडीएम साहब के ऑफिस में गए और वार्ता की गई ।
वार्ता करने के बाद आमरण अनशन पर बैठे किसान राम सजन गोस्वामी का मिठाई खिलाकर अनशन तुड़वाया गया तथा उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार ने आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं पर समय रहते कार्यवाही की जाएगी तथा जो गौशाला अभी संचालित नहीं है उनका संचालन करवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है तथा संचालित और गैर संचालित गौशालाओं की जांच भी करवाई जाएगी । इन्हीं सब कारणों से परेशान होकर पयागपुर क्षेत्र के ग्राम राजापुर गिरंट के रहने वाले राम सजन गोस्वामी पयागपुर तहसील पर सुबह से ही अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गए । जब इसकी जानकारी तहसीलदार को हुई तो तहसीलदार स्वयं आकर आमरण अनशन पर बैठे राम सजन गोस्वामी से समस्या पूछा तो राम सजन गोस्वामी ने बताया कि गौशालाएं तो बहुत बनी हुई है लेकिन जानवरों का कहीं कोई भी प्रबंध अच्छे तरीके से नहीं है जिससे जानवर छुट्टा घूम रहे हैं तथा इन जानवरों से हमारी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंच चुका है जिसका हमें मुआवजा दिया जाए । किसान की बातों को सुनकर तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि जरूर कार्यवाही की जाएगी | उसके बाद किसान को लेकर एसडीएम साहब के ऑफिस में गए और वार्ता की गई ।
वार्ता करने के बाद आमरण अनशन पर बैठे किसान राम सजन गोस्वामी का मिठाई खिलाकर अनशन तुड़वाया गया तथा उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार ने आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं पर समय रहते कार्यवाही की जाएगी तथा जो गौशाला अभी संचालित नहीं है उनका संचालन करवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है तथा संचालित और गैर संचालित गौशालाओं की जांच भी करवाई जाएगी ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

14 minutes ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

1 day ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

1 day ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago