आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
सदर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के विवादित बयान को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ के यहाॅ दुखहरन राम, राजीव यादव, वीरेंद्र यादव, विनोद यादव ने बयान दर्ज कराया। वायरल वीडियो के दो वीडियो पेनड्राइव में सौंपा।
शिकायतकर्ताओं ने कहा कि, सदर सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आज़मगढ़ के लोगों को मनबढ़ बोलते हुए हत्या, हिंसा और कानून के दुरूपयोग के लिए उकसाया। निरहुआ का बयान हमारी पहचान, सम्मान, अस्मिता और जिले की गरिमा पर हमला है,निरहुआ ने सार्वजनिक मंच से न सिर्फ़ हेट स्पीच दिया बल्कि उनकी बॉडी लैंग्वेज हिंसा को उकसावा देने वाली थी।
आज़मगढ़ के लोगों को मनबढ़ कहने से आज़मगढ़ के बुद्धिजीवी, लेखक, समाजसेवी, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजनमानस के सम्मान को आघात पहुँचा है।जबकि राहुल सांकृत्यायन, कैफी आजमी, शिब्ली नोमानी और अयोध्या सिंह हरिऔध जैसे लोगों के ज्ञान और प्रतिभा से जिले का सम्मान है, ऐसे प्रतिभाओं के सम्मान पर दिनेश लाल निरहुआ के बयान से आघात पहुंचा है।
तकरीबन एक महीना होने जा रहा है और अब तक निरहुआ के खिलाफ, एफआईआर दर्ज न होना दिखाता है कि सत्ता के दबाव के कारण अब तक कार्रवाई नहीं हुई। जबकी सांसद निरहुआ ने मीडिया में अपने दिए गए बयान को स्वीकार किया है।
इस दौरान अवधेश यादव, श्रवण यादव, निशांत मौजूद सहित आदि लोग मौजूद रहे।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नकली सोने के बिस्कुट के नाम पर…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कायस्थ…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद बलिया की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सीओ सिकंदरपुर कार्यालय में तैनात कांस्टेबल सुनील शाह की पहल पर…
ग्वालियर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ने मनोज वर्मा को ग्वालियर जिला इकाई…