आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर पुल के पास बुधवार को सुबह के पांच बजे डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, बाइक पे सवार दो अन्य लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये। घटना की सूचना पा कर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को इलाज के लिए ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों प्राप्त जानकारी के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत पाण्डेय का पुरा जगदीशपुर गांव, निवासी मुन्ना विश्वकर्मा 23 पुत्र श्रीचंद विश्वकर्मा अपने भतीजा सत्यम विश्वकर्मा 14 पुत्र चन्द्रेश व अपने मित्र प्रिन्स गौतम 15 पुत्र हरिहर निवासी टिकरिया, बाइक से फूलपुर बाज़ार जा रहे थे मोटर सायकिल मुन्ना विश्वकर्मा चला रहा था। जगदीशपुर पुल क्रास करते समय सामने से आ रही अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मुन्ना विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में सत्यम और प्रिन्स गम्भीर रुप से घायल हो गये। दोनों घायलों का इलाज ट्रामा सेन्टर में चल रहा है। बता दें कि मुन्ना विश्वकर्मा फूलपुर बाजार में मिष्ठान की दुकान चलाता है। वह भाईयों और एक बहन में सबसे छोटा है। घटना की जानकारी होने पर मृतक के घर पर मातम छा गया।
फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…
Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…
लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…
भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…
शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…