Categories: Uncategorized

राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी का जनपद भ्रमण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक-आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टिगत जनपद संत कबीर नगर में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु महिला जनसुनवाई एवं विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया गया।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने विकास खण्ड खलीलाबाद के मीरगंज में संचालित आगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों का अन्न प्राशन एवं गर्भवती महिलाओं का गोदभराई का कार्यक्रम सम्पादित किया गया। तदुपरांत सदस्य, महिला आयोग द्वारा विकास खण्ड खलीलाबाद में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करते हुए आवासित बालिकाओं से बातचीत करके उनकी समस्याओ का सुन कर उनका निस्तारण किया गया।
सदस्य द्वारा विकास खण्ड खलीलाबाद के सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ जिसमें 07 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनका निस्तारण करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद सदस्य द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय संत कबीर नगर का निरीक्षण किया गया। वहां पर वार्डो में जाकर महिला मरीजों से बातचीत करके उनकी समस्याओं को सुन कर निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
संयुक्त जिला चिकित्सालय के परिसर में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण किया गया। वन स्टॉप सेन्टर में संरक्षित बालिकाओं की समस्याओ का समाधान हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में सदस्य महिला आयोग जनक नंदिनी द्वारा जिला कारागार संत कबीर नगर में महिला बंदीगृह का निरीक्षण करते हुए कारागार में महिला बंदियो से बातचीत करके उनकी समस्याओं के समाधान हेतु जिला कारागार के अधिकारी/कर्मचारी को निर्देशित किया गया।
सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा जनपद भ्रमण, निरीक्षण के क्रम में जनपद के प्रिंट-इलेक्ट्रानिक मीडिया बंधुओं के साथ प्रदेश सरकार द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के संबंध में आवश्यक बिंदुओं पर डाक बंगला खलीलाबाद में प्रेस वार्ता की गई।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावनाथ पाण्डेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, कनिष्ठ सहायक ओम प्रकाश यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

नई मशीनरी, नए मटेरियल और नए कारोबारी रिश्ते, आगरा में सजेगा फुटवियर उद्योग का वैश्विक मंच

आगरा में ‘मीट एट आगरा-2026’: फुटवियर उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी आगरा…

6 seconds ago

पोखरण-II के बाद भारत पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों से लेकर 2001 में हटाए जाने तक की कहानी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अमेरिका और भारत के बीच व्यापार तथा रणनीतिक रिश्तों…

8 minutes ago

व्यापार, नौकरी और धन के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन? जानें सभी राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बनेंगे तरक्की के नए अवसर, जानें 12 राशियों…

21 minutes ago

शिवपाल सिंह यादव के आगमन को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने तेज की तैयारियां

पूर्व सांसद स्व. मोहन सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि पर बरहज में आयोजित होगा कार्यक्रम,…

2 hours ago

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

14 hours ago