राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने महिला उत्पीड़न प्रकरणों की समीक्षा, दिए स्पष्ट निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने बुधवार को जनपद संत कबीर नगर में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों एवं स्थलीय निरीक्षणों में भाग लिया। इस दौरान तहसील सभागार खलीलाबाद में जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और अन्य संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई।
जनसुनवाई में कुल 26 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें 24 मामले पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित थे, जबकि एक-एक मामला जिला कारागार और मत्स्य विभाग से जुड़ा था। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए और इसके लिए आवेदकों से फीडबैक भी प्राप्त किया जाए।
राजस्व से संबंधित प्रकरण उप जिलाधिकारी को तथा पुलिस से जुड़े मामले पुलिस क्षेत्राधिकारी को हस्तांतरित किए गए, साथ ही संयुक्त निरीक्षण के माध्यम से निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष भाजपा जगजीत सिंह उर्फ जज्जी, उप जिलाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय सिंह, तहसीलदार आनंद कुमार ओझा, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, डिप्टी सीएमओ डॉ. शैलेंद्र, अधिशासी अधिकारी अवधेश भारती, आबकारी निरीक्षक विजय आनंद, आपूर्ति निरीक्षक विकास नारायण, महिला कल्याण अधिकारी मोनिका शुक्ला, सूचना अधिकारी सुरेश सरोज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
उपाध्यक्ष ने खलीलाबाद स्थित आंगनबाड़ी केंद्र नेहिया खुर्द में अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी दी और कहा कि सुरक्षित गर्भावस्था व शिशु स्वास्थ्य के लिए समुचित आहार एवं स्वास्थ्य सुविधा अत्यंत आवश्यक हैं।
इसके पश्चात सीएचसी खलीलाबाद का निरीक्षण किया गया, जहां अस्पताल परिसर की स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को समस्त स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
आंगनबाड़ी केंद्र विधियानी के निरीक्षण में उपाध्यक्ष ने हॉट कुक्ड मील, बच्चों की उपस्थिति, शालापूर्व शिक्षा की गुणवत्ता एवं राशन वितरण की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को केंद्र पर नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा।
राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला वार्डों में जाकर मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
महुली ग्राम पंचायत के श्रीजा मैरिज हॉल में महिला सशक्तिकरण एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जन जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराया जाए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल सड़क हादसे के घायलों से मिले डीएम-एसपी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल लेने…

40 minutes ago

पहली बार सैनिक कल्याण भवन में ‘सैनिक बन्धु’ बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन में पहली बार आयोजित ‘सैनिक…

45 minutes ago

बीच चौराहे पर दबंगों का हमला, शादी का सामान लूटा, युवक गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल…

52 minutes ago

बृजेश सिंह ने धर्मपत्नी अन्नपूर्णा सिंह संग लिया बाबा धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)l श्रीजगन्नाथ धाम अस्सी काशी के अध्यक्ष तथा पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह…

60 minutes ago

दूसरे सेमीफाइनल में विद्युत विभाग ने रेल सुरक्षा बल को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी…

1 hour ago

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के जयघोष के बीच खेला गया रोमांचक फाइनल

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज तहसील क्षेत्र के तेलिया कला में आयोजित मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता…

3 hours ago