तिलहर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने लोक निर्माण मंत्री को ज्ञापन सौप कर गौवंश बचाने की गुहार लगाने के साथ ही अधिकारियों पर लापरवाही का लगाया आरोप।
राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत शर्मा ने प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को, हाईवे शिलान्यास के दौरान ज्ञापन देकर गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण करने की गुहार लगाते हुए,मार्मिक अंदाज में कहा कि यदि गौवंश को नहीं बचाया गया तो सनातन धर्म भी खतरे में पड़ जाएगा, क्योंकि गाय सनातन धर्म की धुरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि आए दिन गौवंश कटीले तार,लाठी-डंडे और भालो की चोटों से असमय काल के गाल में समाते जा रहे है।तो वही आए दिन दुर्घटनाओं में जहां गौवंश की मौत होती है तो, वही जनहानि भी होती है।साथ ही उन्होंने प्रदेश की गौशालाओं के संचालन में अधिकारियों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया।उन्होंने दो टूक लहजे में कहा की प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गौवंश के हित में जो भी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं उनका पालन नहीं हो पा रहा है, जिसके चलते सरकार की छवि धूमिल हो रही है।
ज्ञापन देने वालों में अनूप शंखधार, सीटू मिश्रा, अनूप मिश्रा, शैलेंद्र मोहन मिश्रा, अभिषेक शर्मा सहित सैंकड़ों समर्थक शामिल रहे।
बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। गोताखोर सुरेंद्र साहनी की मौत के बाद बरहज क्षेत्र…
07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…
दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल के ग्राम पिपरपाती तिवारी में उस समय उत्सव जैसा माहौल…