बी एस एस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
विगत एक हफ्ते से अनवरत चल रही भीषण ठण्ड से लोगो का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।कड़ाके की ठण्ड में सबसे ज्यादा जरूरत गर्म कपड़ों की होती है, गरीब व लाचार, बेबस, असहाय, यतीम, बेवा, पुजारी, पुरोहित, तबका जाड़े की कड़कड़ाती ठण्ड में एक अदद कम्बल पाकर बेरहम मौसम से अपना बचाव कर लेता है।इस भीषण ठण्ड को देखते हुए गरीबो व असहाय लोगो की मदद के लिए अभी तक सरकार की तरफ से कोई व्यवस्था स्थानीय तौर पर गांव में नही की गयी, लेकिन कई समाजसेवी संगठन आगे आकर इस महान पुनीत कार्य को अंजाम दे रहैं है। इसी क्रम में बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजीत पाण्डेय , प्रदेश महामंत्री रवि मिश्र , उपाध्यक्ष विजय प्रकाश दुबे जिला संरक्षक राजेश मिश्र तथा संगठन के साथियों द्वारा पूरे प्रदेश में मंदिर के पुजारी, पुरोहित , साधु सन्यासी, गरीब, मजलूम, बेबस, लाचार, विधवा, विकलांग, असहाय तथा पीड़ित मानवता की हर सम्भव मदद की बात कहते हुए, पाण्डेय ने कहा कि लाखों कम्बल वितरित किया जाएगा और यह कार्यक्रम संगठन द्वारा अनवरत जारी रहेगा ,
मऊ के ब्लाक दोहरीघाट की सबसे बड़ी ग्राम सभा गोठा में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में कहा की, गरीबों के बीच आकर उन्हे कम्बल प्रदान कर खुद को धन्य मानता हूं। आश्वस्त किया कि कम्बल वितरण का कार्यक्रम गरीबों जरूरतमंदों को चिह्नित कर प्रत्येक वर्ष किया जायेगा। वही बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पण्डित अजीत कुमार पाण्डेय ने कहा की कम्बल वितरण का आयोजन, इस कड़कड़ाती ठण्ड में काफी पुनीत कार्य है।उक्त कार्यक्रम आयोजित करना काफी सराहनीय है। उक्त अवसर पर गांव के शिवालय , हनुमानगढ़ी , रामशाला मंदिर के पुजारी महंत गंगादास , दीनानाथ , बृज मोहन दास , रामेश्वर पाण्डेय , काशी नाथ पाण्डेय, सुमित्रा पाण्डेय , सुशील गुलकारी लालसा फुलवारी मोती , अनारी देवी , मदन गोपाल नाई शान्ति देवी ,गजानन आदि कई लोग उपस्थित रहे ।

rkpshomnath

Recent Posts

तमस से कॉकरोच तक…!

नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…

4 hours ago

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

4 hours ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

9 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

9 hours ago