कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l मौनी अमावस्या के अवसर पर पनियहवा स्थित नारायणी नदी तट पर लगने वाले मेले का, जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी के साथ निरीक्षण कर स्थिति से अवगत होने के पश्चात, उप जिलाधिकारी खड्डा एवं अधिशासी अधिकारी छितौनी को घाट के एरिया में बैरिकेटिंग, विद्युत व्यवस्था, अलाव, टेंट, लाइट, आदि की समस्त व्यवस्थाएँ समय रहते सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिए। मेला स्थल पर साफ सफाई की व्यवस्था हेतु मौके पर उपस्थित, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय कुमार यादव को भी आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए, तत्काल सफाई का कार्य शुरू कराने का निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह को सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही उप जिलाधिकारी खड्डा भावना सिंह को निर्देशित किया गया की, समस्त व्यवस्थाएं अपनी देख रेख में समयान्तर्गत पूर्ण करा लें।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने उक्त निरीक्षण के क्रम में खड्डा स्थित नवनिर्मित तहसील भवन का स्थलीय निरीक्षण कर, हो रहे कार्यों का जायजा लिया व कार्यदाई संस्था सीएनडीएस से आवश्यक जानकारी लेने के पश्चात निर्देशित किया कि, तहसील भवन के निर्माण कार्य को हर हाल में समयान्तर्गत पूर्ण करा लें। साथ ही उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि, तहसील भवन के आगे बनने वाले पार्क में छायादार वृक्ष लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, उप जिलाधिकारी खड्डा भावना सिंह, सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी व तहसील के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नफरत की राजनीति पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने का आह्वान सत्य, विवेक और मानवीय मूल्यों…
पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…