Friday, March 6, 2026
Homeमहाराष्ट्रभाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशअध्यक्ष ने पीड़ित महिला से की मुलाकात

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशअध्यक्ष ने पीड़ित महिला से की मुलाकात

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
दो दिन पूर्व रात में मानखुर्द में एक ६४ वर्षीय महिला को घर छोड़ने के बहाने एक व्यक्ति ने अपहरण कर, उसका बलात्कार किया। आरोपी ने महिला की जमकर पिटाई भी की है। इस मामले में ट्राम्बे पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष चित्राताई वाघ और दक्षिण मध्य मुंबई जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूर्व नगरसेविका आशा ताई सुभाष मराठे ने राजावाड़ी अस्पताल में जाकर पीड़ित महिला से मुलाकात की और उसका हाल चाल जाना। इसके साथ ही आरोपी उमेश ढोक ( ३८) नामक नराधाम पर फास्ट ट्रैक केस चलाने की मांग की और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments