Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने की बैठक

राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने की बैठक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह तथा महेंद्र कुमार, बृजेश कुमार सोनी व संतोष कुमार विश्वकर्मा ने सोमवार को सायं कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के समस्त स्थानीय निकायों में पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व के संबन्ध में बैठक की। आयोग के अध्यक्ष माननीय न्याय मूर्ति राम अवतार सिंह ने कहा कि प्राप्त प्रत्यावेदनों के आधार पर तथ्यों का नियम सम्यक परीक्षण कर संस्तुति की जाएगी। उन्होंने नगर निकायों में संवैधानिक प्राविधानों के अंतर्गत दिए जा रहे आरक्षण पर संक्षिप्त प्रकाश भी डाला और आयोग गठन की पृष्ठिभूमि एवं उद्देश्य से अवगत कराया। देवरिया नगर पालिका के संबन्ध में राजेन्द्र मल्ल, अमित मोदनवाल, सुभाष चन्द्र, जितेंद्र कुमार जायसवाल, आशीष कुमार गुप्ता, सिराज अहमद अंसारी ने अपना पक्ष प्रस्तुत किया। गौरा बरहज नगर पालिका क्षेत्र से रवि कुमार जायसवाल ने तथ्य प्रस्तुत किये। रुद्रपुर से सुभाषचंद्र मद्धेशिया, गौरी बाजार से विजय कुमार सैनी ने पक्ष प्रस्तुत किये।

आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय निकाय क्षेत्र के जिन नागरिकों को पिछड़े वर्ग की आबादी के संबन्ध में शिकायतें हैं वे हलफनामा के साथ तथ्यपरक प्रत्यावेदन दें। उनकी शिकायतों का उचित निराकरण किया जाएगा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने माननीय आयोग को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम सौरभ सिंह, ईओ रोहित सिंह सहित समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments